लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Color Tips – महिलाएं बालों में कलर करना बहुत अच्छा लगता है, और क्यों न लगे ये काफी ट्रेंड में भी है। आज हम आपको नेचुरल तरीके से बालों को कलर करने के बारे में बातएंगे, ये घरेलू नुस्खे काफी लाभदायक है। आप रगंडी कलर के लिए मेहंदी में चुकुन्दर मिलकर लगा सकती है , आपके बाल काफी खूबसूरत लगेंगे।
आप बस 2 कटोरी मेहंदी पाउडर, 1 कटोरी चाय पत्ती का पानी, 1 कटोरी कड़ी पत्ता का पानी, 1 अंडा और 1 कटोरी चुकंदर का पेस्ट ले ले। फिर एक कढ़ाई लें और उसमें सभी चीजों को मिक्स कर 2 – 3 घंटे ढक कर रख लें। अब इसे आपने बालों पर लगा लें, और मेहंदी सूखने के बाद नार्मल पानी से धो लें।
आपको बता दे, आप मेहंदी को एक रात पहले भी घोल के रख सकती हैं और चुकंदर के पेस्ट की जगह उसका जूस का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही बालों के हिसाब से सामग्री को बढ़ा घटा सकती हैं और अंडे की जगह दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों में नमी के लिए नारियल या जैतून का तेल भी मिला सकती हैं।
