Site icon Buziness Bytes Hindi

सफर में लेकर जाए ये खाने की चीजें, जल्दी खराब नहीं होंगी!!


सफर में लेकर जाए ये खाने की चीजें, जल्दी खराब नहीं होंगी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Travel Food Ideas Hindi – सफर के दौरान खाने-पीने की बड़ी समस्या रहती है, खासकर की अब कोरोना काल के बाद लोग इस चीज को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। ऐसे में अगर आप कही यात्रा करने और साथ ही सफर में क्या खाने की चीजे लेकर जाए सोच रहे है । तो आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजे बातएंगे जो की आप सफर के दौरान लेकर जा सकते है, इसमें खास बात ये है की ये चीजे जल्दी खराब नहीं होंगी। चलिए जानते है।

Read also: Haunted Places Uttarakhand: उत्तराखंड की ये जगहे है रोमांचक सफर के लिए परफेक्ट! 

फ्राई सूखा चिवड़ा


आप सफर पर फ्राई सूखा चिवड़ा पैक कर सकते हैं, इसमें स्वाद के लिए आप मूंगफली के दाने, नमकीन आदि मिलाकर खा सकते है। ये आपकी सफर के दौरान हल्की फुल्की भूख के लिए सही रहेगी। 

सूखी सब्जी


सूखी सब्जी को भी आप पैक करें, इसमें करेले की सब्जी, आलू की सब्जी, भिंडी की सब्जी, दाल के कबाब आदि पैक कर सकते है। ध्यान दे की इस सब्जी में  पानी न डालें और तेल की मात्रा ज्यादा रखें, ऐसा करने से सब्जी जल्दी खराब नहीं होगी।

पराठे


अब सूखी सब्जी खाली तो खा नहीं सकते, ऐसे में आप पराठे या पूरी पैक करें। लेकिन पराठे पूरी को बनाने के जो आटा गूंथे उसमे पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से पराठे या पूरी जल्दी खराब नहीं होते।

Read also: इस बार घर पर बनाये बैंगन का खट्टा- मीठा अचार, बहुत आसान रेसिपी है और खाने में भी लाजवाब है. 

मिठाई


मीठा खाने का शौक है तो आप तिल के लड्डू, गजक, चिक्की पैक कर सकते है। ये लंबे समय तक सही रहते है और स्वाद भी अच्छा रहता है। इसके अलावा, आप चाहे तो आटे या रवा के लड्डू भी रख सकते है। 

Exit mobile version