घर से चूहों को भागने के लिए आजमाएं ये कुछ घरेलू नुस्खे

लाइफस्टाइलघर से चूहों को भागने के लिए आजमाएं ये कुछ घरेलू नुस्खे

Date:

घरों में चूहों का आना एक बहुत ही आम समस्या है। ये घर में रखे सामान की भी काफी बर्बादी करते है, इसलिए ज्यादातर लोग चूहों से जल्दी छुटकारा पाने के लिए जहर और पिंजरे जैसे विकल्प चुनते हैं। हालाँकि, कभी-कभी इसके परिणाम बेहद निराशाजनक भी होते हैं। ऐसे में बेहतर है कि चूहों को मारे बिना ही इससे छुटकारा पाने के उपाय किए जाएं।

क्या आप जानते हैं चूहों को बिना मारे या पकड़े उनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाना बहुत आसान है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको अलग से कुछ भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आपकी रसोई में इस्तेमाल होने वाले कुछ मसाले चूहों को भगाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप घर में आने वाले चूहों से परेशान हैं तो निचे बताए गए उपायों से आप चूहों से जल्दी छुटकारा पा सकते है –

दालचीनी

दालचीनी से आने वाली गंध को चूहे बर्दाश्त नहीं कर पाते है और वो उस जगह से दूर भागने लगते है जहा दालचीनी रखी होती है इसलिए अगर आप चूहों को भगाना चाहते है तो उसके बिल के आगे दालचीनी रख दीजिये । और आप चाहे तो घर के आसपास दालचीनी पाउडर भी छिड़क सकते हैं। या फिर दालचीनी के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर अपने घर के आसपास स्प्रे कर सकते है ।

लाल मिर्च

आप चाहे तो चूहों को भगाने के लिए आप लाल मिर्च को भी इस्तेमाल में ला सकते है . इसके लिए आपको एक स्प्रे करने वाली बोतल लेनी होगी फिर उसमे पानी भर कर 4-5 चम्मच मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाना होगा . अब इसे घर के हर कोने में और चूहों के बिल के पास छिड़क दे । ऐसा करने से घर से अन्य कीड़े-मकौड़े भी साफ हो जायेंगे ।

तेजपत्ता

अगर आप खाना पकाने में तेजपत्ता मिलाते हैं तो आपको चूहों से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसकी मदद से आप एक ही बार में घर से चूहों को खत्म कर सकते हैं। और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी ज़रूरत नहीं है . बस तेज पत्ते को दो टुकड़ों में तोड़ लें और चूहों के ठिकाने के पास रख दें। आप बता भी नहीं पाएंगे और सारे चूहे आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे।

काली मिर्च

काली मिर्च के तीखे स्वाद और तेज़ सुगंध के कारण चूहे इनके आसपास भटकना पसंद नहीं करते। ऐसे में अगर आप घर में चूहों की धमाचौकड़ी से परेशान हैं तो घर के कोनों में काली मिर्च के 2-3 दाने रख दें। या फिर आप काली मिर्च पाउडर को पानी में उबालकर भी स्प्रे कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...