Site icon Buziness Bytes Hindi

वजन कम करना चाहते है तो स्प्राउट्स सलाद करेंगे आपकी मदद


वजन कम करना चाहते है तो स्प्राउट्स सलाद करेंगे आपकी मदद

शाम को वैसे भी लाइट डिनर करने की सलाह दी जाती है तो क्यों न उस लाइट डिनर को स्प्राउट्स सलाद से रिप्लेस कर दें। इसके लिए यहां दी गई रेसिपीज़ पर डालें एक नजर। 

मूंग और काबुली चना सलाद

Image Source: Google

साबूत मूंग और काबुली चने की बराबर मात्रा लेकर उसे 6-7 घंटे तक भिगोने के लिए रख दें। फिर पानी से निकालर किसी साफ और सूती कपड़े में बांधकर रातभर के लिए छोड़ दें। स्प्राउट्स निकलने पर उन्हें बाउल में निकालें और इसमें बारीक कटा गाजर, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, ककड़ी, नींबू का रस और नमक डालकर मिक्स कर लें।

प्लेन मूंग स्पाउट्स सलाद

Image Source: Google

पैन में जरा सा तेल गरम करें। इसमें राई और जीरे का तड़का लगाएं। कटा अदरक और हरी मिर्च मिलाएं। मूंग स्प्राउट्स, कालीमिर्च पाउडर, नमक, नींबू का रस मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं और एंजॉय करें।

मेथी स्प्राउट्स और पोटैटो सलाद

Image Source: Google

1 कप मेथीदाने को रातभर पानी में भिगो लें। जब उसमें अंकुर आ जाए, तो उन्हें काट दें। पानी से निकाल कर बाउल में रखें। इसमें कटा प्याज़, उबला आलू, हरी मिर्च, नींबू का रस, ऑलिव ऑयल और नमक मिलाकर टॉस करें और खाएं।

स्प्राउट्स एंड फ्रूट सलाद

Image Source: Google

पैन में 1 कप मूंग स्प्राउट्स, आधा कप पानी, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर और चुटकीभर नमक डालकर एक से दो सीटी आने तक पका लें। स्पाउट्स को पानी से निकालकर अलग कर दें। अब इसमें कटा हुआ केला, सेब, अनार के दाने, नींबू का रस, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और खाएं।

Exit mobile version