रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाएं ‘सोया मंचूरियन’, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाएं 'सोया मंचूरियन', ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Soya Manchurian Recipe – नूडल्स से लेकर फ्राइड राइस तक मंचूरियन हर किसी के साथ लाजवाब लगता है, इसीलिए आज हम आपको ‘सोया मंचूरियन’ की रेसिपी बातएंगे, जो की खाने में बेहद जबरदस्त है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

सोया मंचूरियन सामग्री –  2 कप सोया चंक्स, 4 कप पानी, 1/4 कप मैदा, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट,  2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर, काला नमक स्वादानुसार, 1.5 कप रिफाइंड तेल

Read also: रसोई Bytes: बूंदी से रायता नहीं बल्कि बनाएं इस जायकेदार सब्जी को!

मंचूरियन ग्रेवी – 4 टेबलस्पून रिफाइंड तेल,  2 टेबलस्पून कटे हुए लहसुन, 1 टेबलस्पून बारीक कटा अदरक, 1/2 कप छोटे प्याज, 1 टेबलस्पून हरी मिर्च, 1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च,  1 टेबलस्पून व्हाइट विनेगर, 1 टेबलस्पून सोया सॉस, 2 टेबलस्पून चिली सॉस, 2 टेबलस्पून टमेटो केचअप, नमक- स्वादानुसार,1 कप पानी, 1 टेबलस्पून हरी प्याज कटी हुई। 

सोया मंचूरियन रेसिपी ( Soya Manchurian Recipe ) –

पहले एक पैन में पानी में नमक डालकर उबाल ले और उसमे सोया चंक्स डाल दे, जब सोया चंक्स सॉफ्ट हो जाए तब उससे पानी निचोड़कर अलग प्लेट में रख दे। अब बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, मिर्च, अदरक-लहुसुन पेस्ट और सोया चंक्स डालकर मिक्स करें। साथ ही कड़ाही में तेल गर्म करें और  सोया चंक्स को फ्राई करें।

Read also: रसोई Bytes: झटपट तैयार करे ‘पेरी-पेरी पास्ता’, आएगा सबको पसंद!!

मंचूरियन ग्रेवी तैयार करने के लिए पैन में तेल गर्म कर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च से तड़का लगाएं। फिर शिमला मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस, टमैटो सॉस और विनेगर डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं। अब क कप पानी और नमक डालकर इसे 2 मिनट तक पकाएंगे।

इसके बाद जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो उसमे  सोया चंक्स डालकर और 2 मिनट पका ले। बस तैयार हो गया सोया मंचूरियन, इसे कटे हुए हरे प्याज से गॉर्निशिंग कर सकते है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related