रसोई Bytes: कचौड़ी खाने के शौक़ीन है तो बनाएं ‘सत्तू कचौड़ी’, स्वाद होगा लाजवाब!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: कचौड़ी खाने के शौक़ीन है तो बनाएं 'सत्तू कचौड़ी', स्वाद...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Sattu Kachori Recipe – अगर आप कचौड़ी खाने के शौक़ीन है और इसमें कुछ नया ढूंढ रहे है तो बता दे सत्तू की कचौड़ी बेस्ट है। ये खाने में काफी टेस्टी लगती है और आसानी से बन भी जाती है। इसकी खास बात ये है की आप इसे गर्मियों में सफर के दौरान भी लेकर जा सकते है। चलिए बिना देर किए जानते है इसकी रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: इस तरह से बनाएं उड़द की दाल, स्वाद लगेगा जबरदस्त !!

‘सत्तू कचौड़ी’ सामग्री – 2 कप आटा,  3/4 टीस्पून नमक, तेल,  3/4 कप सत्तू, 1 चुटकी हींग, 2 चुटकी साबुत जीरा, 3/4 टीसपून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया, 3/4 टीस्पून सौंफ, 1/4 टीस्पून गरम मसाला, 1/4 टीस्पून अमचूर पाउडर, कटा हुआ अदरक 1 टीस्पून, बारीक कटी हरी मिर्च 2-3, हरा धनिया बारीक कटा, और स्वादानुसार नमक। 

‘सत्तू कचौड़ी’ रेसिपी ( Sattu Kachori Recipe ) – 

पहले आटे में नमक और तेल मिलाकर आटा गूंध लें और 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। फिर कड़ाही में 3 टेबलस्पून तेल गरम कर इसमें हींग, जीरा डाल अच्छी तरह चटकाए। अब इसमें अदरक, हरी मिर्च डालें और सत्तू, धनिया व सौंफ डालकर धीमी आंच कर भूनें। जब सत्तू का रंग बदलने लगे तब लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर एवं नमक मिलाएं। इसे ठंडा होने दे और ठंडा होने पर हरा धनिया मिला दें।

Read also: रसोई Bytes: देर रात भूख लगे तो बनाएं ये हेल्दी स्नैक्स!!

इसके बाद आटे की लोई लें और उतनी ही पिट्ठी की गोली बनाएं और बीच से दबाकर कप का आकार दें, फिर इसमें पिट्ठी की गोली रखकर बंद कर दें। अब अंगुलियों की सहायता से इसे थोड़ा फैला लें और तेल गर्म कर मध्यम-धीमी आंच पर कचौड़ियां तल ले। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related