Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर आसानी से तैयार करें सांभर मसाला, जाने रेसिपी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Sambar Masala Recipe – साउथ इंडियन डिश का स्वाद सांभर मसाले  के बिना अधूरा सा लगता है और ऐसे में अगर आप  साउथ इंडियन डिश के शौकीनों में से एक है तो आज आपके लिए हम सांभर मसाला की आसान सी रेसिपी लाए है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है और साउथ इंडियन डिश जैसे डोसा, इडली, उत्तपम और अप्पम का मजा ले सकेंगे। 

Read also: रसोई Bytes: इस चैत्र नवरात्रि में तैयार करे कुट्टू के समोसे, जाने इसकी रेसिपी !!

सांभर मसाले सामग्री – 2 कप सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, तिल का तेल, 3 चौथाई कप खड़ी धनिया, आधा कप उड़द की दाल, 1 चम्मच चने की दाल, 1/ 4 कप अरहर की दाल, 1 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच ब्लैक पेपर कॉर्न, छोटी सा टुकड़ा खड़ी हल्दी का और 1 कप करी पत्ता। 

Read also: रसोई Bytes: आज डिनर में बनाएं दही वाली भिंडी की सब्जी, स्वाद है लाजवाब!!

सांभर मसाला रैसिपी ( Sambar Masala Recipe ) –

पहले पैन को गैस पर गर्म कर कश्मीरी लाल मिर्च डालें और 2 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर निकालकर अलग रख लें। अब फिर पैन को गर्म कर खड़ी धनिया को भी भून लें। खड़ी धनिया को तब तक भुने जब तक की इसका रंग ना बदल जाए। इसको भी निकालकर अलग रख लें। अब पैन में उड़द दाल, चना दाल और तूर दाल डालकर भून लें। 2 – 3 मिनट अच्छे से सारी दाल भूनकर किनारे रख लें और इसमें ब्लैक पेपर और मेथी दाने को भून लें। साथ ही खड़ी हल्दी भी डाल दे। जब मेथी दाना भुनकर सुनहरा हो जाए तो उसमे करी पत्ता भी डाल दें। अब इन सारे मसालों को ठंडा हो जाने दें। जब सब मसाले ठंडे हो जाएं तो अच्छी तरह से पीस लें और बारीक पीस कर पाउडर बना लें साथ ही एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें। बस लीजिए तैयार है सांभर मसाला। 

 

Exit mobile version