Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: मीठा खाने का मन है तो बनाएं ‘पोहा खीर’!

लाइफस्टाइल डेस्क। Poha Kheer Recipe – अगर कभी आपको अचानक से कुछ मीठा खाने का मन हो तो झटपट बनाएं पोहा खीर, ये 10-15 मिनट में बन जाती है और खाने में भी टेस्टी लगती है। इसके अलावा, ये सेहत के लिए भी काफी अच्छी है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं ‘चना दाल वड़ा करी’, ये रही रेसिपी!

पोहा खीर सामग्री –  1 कप पोहा, 1/2 कप चीनी,  8 या 10 कटे हुए काजू – पिस्ता, 5 इलायची, थोडी सी किशमिश , 1/2 किलो दूध। 

पोहा खीर रेसिपी  ( Poha Kheer Recipe ) –

पहले दूध को एक बर्तन में उबाल ले और दूध में उबाल आ जाए तो धीमा आंच कर पोहा डालकर पकने दें, ध्यान दे इसे चलाते रहें वरना खीर तले से लग स्वाद बिगड़ जाएगा। इसे आपको तब तक पकाएं जब तक कि पोहा दूध के साथ एकसार न हो जाए। अब ड्रायफ्रूट्स डाल दें और गाढा होने तक पका ले और साथ ही बीच-बीच में चलाते रहें।

Read also: रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाएं ‘सोया मंचूरियन’, ये रही रेसिपी!

जब मेवे अच्छे से मिक्स हो जाएं तब चीनी मिला ले और सबसे बाद में इलायची पाउडर मिला दें। बस पोहा खीर तैयार है, आप इसे गरम या ठंडा सर्व कर सकते हैं।

 

Exit mobile version