गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

लाइफस्टाइलगर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक...

Date:


गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

गर्दन का कालापन कई बार आपके चेहरे की सुंदरता को खराब कर देता है। कई बार ऐसा सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि आप चेहरे पर ध्यान देती हैं और गले को भूल जाती हैं। ऐसे में अगर आपको अपनी गर्दन के कालेपन को दूर करने का एक स्थायी नुस्खा चाहिए तो हम प्राकृतिक उत्पादों की मदद से बने कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपकी गर्दन के कालेपन की समस्या दूर होगी….

केले का पैक:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

गर्दन की काली त्वचा को हल्का करने के लिए केले और जैतून के तेल का घोल बनाएं। मध्यम आकार के केले को 2 चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इसको गर्दन पर फैला कर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें और सादे पानी से धो लें। कालेपन को हटाने के लिए और चमकदार त्वचा के लिए यह पैक हफ्ते में 2 बार लगाएँ।

सनस्क्रीन:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

जब आप घर से निकलें तो सनस्क्रीन से अपने आप को सुरक्षित करें। बहुत से लोग सिर्फ़ चेहरे पर सनस्क्रीन लगाते हैं। पर पूरे शरीर पर लगाना परेशानी को कम कर सकता है जहाँ धूप लग सकती है।

कच्चा दूध:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

कच्चा दूध आपकी त्वचा को साफ़ करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्दन का काला होना सालों से गर्दन के भाग पर गन्दगी का जमते रहना हो सकता है। गर्दन एक ऐसा स्थान है, जिसे हम देख नहीं सकते और जहां हमारे हाथ नहीं पहुँच पाते। अतः हम इसकी साफ़ सफाई के बारे में ज़्यादा ध्यान नहीं देते। एक कप कच्चा दूध लें, इसमें रुई का टुकड़ा डुबोएं तथा अपनी गर्दन के उस भाग पर लगाएं, जहाँ आपको काली त्वचा दिख रही हो। इसका प्रयोग कई बार करें। आप यह देख पाएंगे कि दूध का रंग सफ़ेद से काला होता जा रहा है। इसका अर्थ यह हुआ कि आपकी त्वचा भी साफ़ होती जा रही है।

एलोवेरा जेल:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

आपको आसानी से अपने रसोई के बगीचे में एलोवेरा की पत्तियां प्राप्त हो जाएंगी। इनमें से एक तोड़ लें और इसे बीच से फाड़ लें। इसके जेल का भाग बाहर निकाल लें और अपनी गर्दन के उस भाग पर इसका प्रयोग करें, जहां आपको कालापन दिख रहा है। अगर आप अपनी गर्दन पर इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं तो अपने परिवार के किसी सदस्य को आपकी गर्दन पर इसे लगा देने के लिए कहें। अपनी त्वचा पर इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें।

टमाटर:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

प्राकृतिक रूप से उपलब्ध टमाटर त्वचा के काले पड़ गए भागों को साफ़ करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टमाटर का एक भाग काटें और इसके रसभरे भाग को अपनी गर्दन के उस हिस्से पर रगड़ें, जिस जगह पर कालापन पड़ गया है। इसका प्रयोग करने के 20 मिनट बाद तक प्रतीक्षा करें और फिर इसे सादे पानी से धो लें।

लेमन ब्लीच:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

आप लेमन ब्लीच घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आधा चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच गुलाब जल को मिलाकर गले के पूरे हिस्‍से में अच्‍छी तरह लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह गर्दन को पानी से धो लें।

शहद:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

दो चम्मच नींबू के रस को शहद में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे लगभग आधे घंटे गर्दन पर लगा रहने दें। धोते समय गर्दन की मसाज करें जिससे सारी गंदगी निकल जाएगी।

ओट स्क्रब

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

ओट स्क्रब का कमाल जिस तरह चेहरे पर दिखाई देता है उसी तरह गले पर भी। तीन-चार चम्मच ओट लेकर अच्छी तरह पीस लें और बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें दो चम्मच टमाटर का गूदा भी मिला लें। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करके गले पर लगाएं। एक हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से आपको फर्क जरूर दिखने लगेगा।

बेकिंग सोडा:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

 बेकिंग सोडा को सादे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को गर्दन पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। यह पैची स्किन और स्किन के हाइपर पिग्मेंटेशन को हटाने में कारगर साबित होती है।

खीरा:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

खीरे को कद्दूकस करके उसमें गुलाब जल मिलाकर मिश्रण बनाएं और इसे 10 मिनट गर्दन पर लगा छोड़ दें। इसे पानी से साफ करने से पहले अच्छी तरह मसाज करें। जल्द ही गर्दन का कालापन दूर हो जाएगा।

दही:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

 दही स्किन को निखारने के कुछ नेचुरल तरीकों में से एक है। एक बड़े चम्मच दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से गर्दन पर मसाज करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए आप दही में नींबू मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कच्चा पतीता:

गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इनमें से कोई एक उपाय जरूर आजमाएँ

 थोड़ा सा कच्चा पपीता घिस लें और उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को गर्दन के काले हिस्से पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। एक हफ्ते में दो बार ऐसा करने से गले का कालापन कम हो जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related