लाइफस्टाइल डेस्क। Makhana Badam Barfi Recipe – मीठे के शौकीन है तो आज हम जो आपको रेसिपी बताएंगे वो आपके लिए बिकुल परफेक्ट है। ये आप मीठे की क्रेविंग होने पर खा सकते है , तो चलिए जानते है मखाना और बादाम की बर्फी कैसे तैयार की जाए।
मखाना और बादाम की बर्फी सामग्री – सौ ग्राम मखाना, सौ ग्राम बादाम, चीनी, देसी घी, एक लीटर दूध, केसर , इलायची। इसके अलावा, आप मखाने को किसी पैन में बिना घी के भून कर प्लेट में निकालकर ठंडा करने रख ले।
Read also: जाने केले का छिलका कैसे ला सकता है त्वचा में रौनक?
मखाना और बादाम की बर्फी (Makhana Badam Barfi Recipe) –
पहले बादाम को भिगोकर रख दें, फिर इनके छिलके निकाल दें और सुखा लें। अब मखाने को ठंडा कर ग्राइडर से बारीक पाउडर बना लें साथ ही बादाम जब सुख जाए तो इनको भी पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। अब पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाए और फिर इसी चाशनी में दूध डाल दें। अच्छे से मिलाए और केसर डाल दें।
जब दूध में आ जाएं तो बादाम और मखाने का पाउडर डालें और तेजी से चलाते रहें। जब ये घुल जाए तो आंच को तेज कर लें और 5 मिनट तक चलाकर इसमे घी डालें। फिर आप देखेंगे की बादाम और मखाने दूध सोखकर बैटर जैसा हो गया , इसे तेजी से चलाकर गैस बंद कर दें। अब ट्रे में घी लगाकर चिकना कर रखें और बर्फी के बैटर को उसी ट्रे में फैला ले और ठंडा हो जाए तो चाकू से बर्फी का आकार दे। बस एयर टाइट कंटेनर में इसे फ्रिज में रखें। लीजिए तैयार है मखाने और बादाम की बर्फी।
