Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: गर्मियों के लिए बेस्ट है ये ठंडी – ठंडी शरबत !!

लाइफस्टाइल डेस्क। Khus Sharbat Recipe – गर्मियों के मौसम में ठंडी – ठंडी शरबत पीने का अलग ही मजा होता है, इसीलिए आज हम आपके लिए  देसी ड्रिंक खस से बना शरबत की रेसिपी लाए है। ये शरबत स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते है। 

खस शरबत सामग्री – 1 चम्मच खस का एसेंस, 2 कप चीनी, ग्रीन फूड कलर, 2 गिलास पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं एगलेस चॉकलेट ब्राउनी, आएगी सबको पसंद!!

खस शरबत विधि (Khus Sharbat Recipe) –

पहले बर्तन में दो गिलास पानी ले और पानी की मात्रा के अनुसार चीनी डालकर अच्छे से घोलें। जब चीनी अच्छे से घुल जाएगी तब उसमे खस का एसेंस एक चम्मच डाल कर मिक्स कर लें। साथ ही इसमें फूड कलर भी डाल दें। इसे आप बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा भी कर सकते है। बस लीजिए तैयार है खस का शरबत। 

बता दे, बाजार में कई सारे शरबत बने बनाए भी आते हैं, जिनको बस  पानी में घोल देना होता है। आप चाहे तो वो भी लेकर आ सकते है। 

 

Exit mobile version