Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर तैयार करें गार्लिक नान, मिलेगा लजीज स्वाद!!


रसोई Bytes: घर पर तैयार करें गार्लिक नान, मिलेगा लजीज स्वाद!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Naan Recipe – गार्लिक नान खाने में बेहद ही लाजवाब होता है, आप चाहे इसे पनीर के साथ खाए या छोले के साथ ये सब का स्वाद ओर बड़ा देता है। ऐसे में अगर आप ये सोच रहे है की घर पर गार्लिक नान बनाना मुश्किल हो सकता है तो आप गलत है। इसे बनाना काफी आसान है, बस आप इस रेसिपी को फॉलो करे। 

गार्लिक नान सामग्री – एक कप मैदा,  एक कप गेंहू का आटा , आधा चम्मच ड्राई यीस्ट, थोड़ी सी चीनी, एक बड़ा चम्मच दही, दूध, तेल, नमक स्वादानुसार, बारीक कटे हुए लहसुन, धनिया की पत्ती, मक्खन और साथ ही आप गुनगुना पानी भी रख ले आटा गूंथने के लिए। 

Read also: रसोई Bytes: शाम की चाय के साथ बनाएं ‘कॉर्न चीज़ बॉल्स’, जाने रेसिपी!!

गार्लिक नान विधि (Garlic Naan Recipe) –

पहले यीस्ट को गर्म पानी में भिगो लें, फिर यीस्ट और चीनी को गुनगुने पानी में डालें और 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। आपको 15 मिनट बाद इसमे झाग दिख जाएगा , ध्यान दे झाग वाला मिश्रण ही बढ़िया होता है और आप ज्यादा गर्म पानी का भी इस्तेमाल नहीं करे। 

अब मैदा और गेहूं के आटे में दही, तेल और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं, फिर इसी आटे में यीस्ट का मिश्रण मिलाएं और दूध भी डालें। आटा थोड़ा पानी से नरम गूंथ लें और तेल लगाकर एक से दो घंटे के लिए ढककर रख दें। एक से दो घंटे बाद हल्के हाथों से इसे फिर से गूंथ लें। अब आटे को छह से सात भागों में कर गीले कपड़े से आधे घंटे के लिए ढंक दें। आधे घंटे बाद गोल आकार दें और सूखे आटे की मदद से लंबा बेलें और इसी में  कटा हुआ लहसून और धनिया की पत्ती छिड़के। हसुन और धनिया को इसमें सेट कर दें।

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं इमली वाले चावल, सब पूछेंगे रेसिपी!!

नान को पलट कर इसके पीछे पानी लगाएं और लोहे के तवे मध्मम आंच पर गर्म कर पानी वाली सतह को रखें। फिर तवे को हैंडल की मदद से पूरा उलट दें, ऐसा करने से रोटी सीधे आंच के संपर्क में आ जाएगी। आप तवे को कुछ देर तक घुमाते रहें, ऐसा करने से नान की सतह पर हल्के भूरे रंग के धब्बे आजाएगे। अब बस मक्खन लगाकर सर्व करें। 

Exit mobile version