Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: पास्ता को बनाएं इस हेल्दी अंदाज़ से, जान ले रेसिपी!!


रसोई Bytes: पास्ता को बनाएं इस हेल्दी अंदाज़ से, जान ले रेसिपी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Different Style Pasta Recipe – पास्ता बच्चों के पसंदीदा खाने में से एक है , इसे वे बड़े मजे से खाते है। ऐसे में आप उन्होंने पास्ता में कुछ सब्जियां मिलाकर भी दे सकते है , यकीन मानिए ये भी वे मजे से ही खायेंगे। तो चलिए बिना देर किए जानते है की आप पास्ता को आप किस तरह हेल्दी अंदाज़ से बना सकते है। 

पास्ता के लिए सामग्री – ट्विस्टेड पास्ता, नमक, ऑलिव ऑयल, पानी, काली मिर्च, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, गाजर, मशरूम, शिमला मिर्च, उबले स्वीट कॉर्न, ब्रोकली, ऑर्गेनो, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस, टमाटर, नींबू का रस, पास्ता का पानी, स्प्रिंग अनियन, धनिया।

Read also: सुबह की शुरुआत करे हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ: जाने वेजिटेबल सूजी चीला की रेसिपी

पास्ता की रेसिपी (Different Style Pasta Recipe) –

पहले आप किसी गहरे बर्तन में पानी उबालें और नमक, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और साथ में पास्ता डाल दें। जब पास्ता पक जाए तो किसी छलनी से पास्ते को पानी अलग कर लें। अब आप इसी पास्ता में नमक, काली मिर्च, ऑलिव ऑयल, डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं। फिर एक पैन में तेल गर्म करें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर चलाएं साथ में गाजर, मशरूम डालें और बीच-बीच में चलाते जाएं। इसके बाद शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और उबली हुई ब्रोकली को डालें। ध्यान दे – ब्रोकली और स्वीट कॉर्न को उबाल कर पहले ही रख लें। 

अब पैन में डली सब्जियों को चलाते कुछ मिनट पकाएं, फिर ऊपर नमक, काली मिर्च, ऑर्गेनो, चिली फ्लैक्स, सोय सॉस डालें और अच्छे मिला लें। इसके बाद पास्ता, चेरी टमाटर डालकर मिलाएं और नींबू का रस, पास्ता का पानी डाले। इसे 2 – 3 मिनट तक चलाकर पकाएं और हरी धनिया, हरा प्याज डालकर मिलाएं । अब सबको गर्मागर्म सर्व करें। 

Exit mobile version