रसोई Bytes: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ‘क्रिस्पी कॉर्न’, जाने रेसिपी!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ‘क्रिस्पी कॉर्न’, जाने रेसिपी!!

Date:


रसोई Bytes: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल ‘क्रिस्पी कॉर्न’, जाने रेसिपी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Crispy Corn Recipe –  अगर आपका स्नैक्स में लाइट ऑप्शन देख रहे है तो क्रिस्पी कॉर्न से बेहतर कुछ नहीं, ये स्नैक्स आसानी से तैयार हो जाते है। आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल में ‘क्रिस्पी कॉर्न’ कैसे बनाएं वे बातएंगे। 

‘क्रिस्पी कॉर्न’ सामग्री  – 2 कप स्वीट कॉर्न, 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर, 2 टेबलस्पून मैदा, 1 टीस्पून काली मिर्च, तेल, 1 टेबलस्पून लहसुन बारीक कटे, 1 टेबलस्पून अदरक बारीक कटे, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 1 टीस्पून रेड चिली फ्लेक्स,  नमक- स्वादानुसार, 1 टेबलस्पून कटी हरी धनिया, 1 टेबलस्पूनहरा प्याज कटा हुआ। 

Read also: रसोई Bytes: नाश्ते में तैयार करे अंडा पराठा, जाने रेसिपी!!

‘क्रिस्पी कॉर्न’ रेसिपी (Crispy Corn Recipe) –

पहले पैन में 6 कप पानी उबाल ले और उसमे स्वीट कॉर्न डालकर कम से कम 5 मिनट उबलने दें, फिर उसे पानी से निकालकर ठंडा होने रख दे। अब एक बाउल में कॉर्न, 1/4 कप मैदा, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें। फिर इस मिक्सचर को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और साथ ही  कड़ाही को गैस पर रख गर्म कर दे और उसमे कॉर्न को फ्रिज से निकालकर थोड़ा-थोड़ा करके फ्राई कर लें।

इसके बाद दूसरा पैन गैस पर रखें और दो चम्मच तेल डालें, अदरक, लहसुन और बारीक कटे प्याज़ डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं। फिर फ्राईड कॉर्न डालें, ऊपर से चिली फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च और बारीक कटी हरी धनिया डाल मिक्स कर गैस बंद कर दें। लीजिए तैयार है ‘क्रिस्पी कॉर्न‘।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related