रसोई Bytes: बूंदी से रायता नहीं बल्कि बनाएं इस जायकेदार सब्जी को!

रसोई Bytesरसोई Bytes: बूंदी से रायता नहीं बल्कि बनाएं इस जायकेदार सब्जी को!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Boondi Ki Sabzi – अपने बूंदी से बना रायता खूब खाया होगा, लेकिन क्या अपने कभी इससे बनाई सब्ज़ी खायी है। अगर नहीं तो आज ही इसे बनाए, ये खाने में बेहद लाजवाब लगती है और साथ ही ये मिनटों में तैयार हो जाती है। खास बात ये है की ये सब्ज़ी रोटी या चावल दोनों के साथ जबरदस्त लगाती है। 

Read also: रसोई Bytes: कचौड़ी खाने के शौक़ीन है तो बनाएं ‘सत्तू कचौड़ी’, स्वाद होगा लाजवाब!!

बूंदी की सब्ज़ी (Boondi Ki Sabzi ) सामग्री : 1 कप बूंदी, 2 टमाटर मीडियम साइज के, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 टीस्पून जीरा, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, और  तेल। इसके अलावा, गार्निशिंग के लिए 1 टमाटर कटा हुआ, ताजी धनिया पत्तियां। 

Read also: रसोई Bytes: झटपट तैयार करे ‘पेरी-पेरी पास्ता’, आएगा सबको पसंद!!

बूंदी की सब्ज़ी विधि (Boondi Ki Sabzi Recipe):

पहले तेल गर्म कर, जीरा चटकाए और फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनें। जब अदरक-लहुसन भुन जाए तो हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर बाद में सूखे मसाले डालकर थोड़ी देर भूनें। अब एक कटा हुआ टमाटर भूनें और डेढ़ कप पानी डालें और धीमी आंच पर ग्रेवी को पकने दें। इसके बाद जब तेल ऊपर तैरने लगे तो बूंदी डालकर आधा मिनट पकाएं। बस लीजिये तैयार है बूंदी की सब्जी। आप इसे  कटे टमाटर और धनिया पत्तियों से गार्निशिंग कर सकती है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related