Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये देसी नाश्ता बनारसी चूड़ा मटर!!


रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये देसी नाश्ता बनारसी चूड़ा मटर!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Banarasi Chooda Matar Recipe – देसी नाश्ता खाने में बेहद लाजवाब लगता है, जैसे की बनारसी चूड़ा मटर। जैसा इसका नाम है उतनी ही स्वादिष्ट है ये रेसिपी। इसे बनाना भी काफी आसान है, तो चलिए जानते है इस जायकेदार रेसिपी के बारे में। 

बनारसी चूड़ा मटर सामग्री –  पोहा 1 कप,  दूध 1/2 कप, तेल 3 टीस्पून, जीरा 1 टीस्पून, चुटकी भर हींग, 1 इंच अदरक कटी हुई, 1 मिर्च बारीक कटी, 5 काजू,  1/2 कप मटर, चीनी 1/2 टीस्पून, थोड़ा पानी, काली मिर्च 1/2 टीस्पून, गरम मसाला 1/2 टीस्पून, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस 2 टीस्पून, धनिया। 

Read also: दिल की सेहत का रखें ख़्याल, लाइफस्टाइल में करे ये बदलाव!!

बनारसी चूड़ा मटर विधि (Banarasi Chooda Matar Recipe) –

पहले पोहा का छलनी में डालकर धो लें, फिर उसमे दूध डालें। आप चाहे तो मलाई भी डाल सकते हैं। अब अच्छे से मिलाए और 10 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद कडाही में तेल डाल कर उसमे  जीरा, चुटकी भर हीग, अदरक, मिर्च और काजू डालकर भूनें। फिर मटर और चीनी मिलाकर एक मिनट तक भूनें। अब दो टेबलस्पून पानी डालकर ढककर 2 मिनट तक पकाएं। 

इसके बाद काली मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें साथ ही पोहा डालकर हल्के हाथ से मिलकर सर्व करें।

Exit mobile version