Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: नाश्ते के लिए तैयार करे बनाना ब्रेड (Banana Bread), सब करेंगे पसंद!!


रसोई Bytes: नाश्ते के लिए तैयार करे बनाना ब्रेड (Banana Bread), सब करेंगे पसंद!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Banana Bread Recipe Hindi – अगर आप रोज के नाश्ते से बोर हो गए है, तो बनाना ब्रेड को जरूर ट्री करे। ये खाने में बेहद टेस्टी होती है और साथ ही इसे तैयार करना आसान है। आप चाहे तो इसे सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के हल्के-फुल्के स्नैक्स में सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाए। 

बनाना ब्रेड सामग्री – 1.5 कप मैदा, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 चम्मच नमक,1/2 वेजिटेबल ऑयल, 1/2 कप मैपल सीरप, 1/2 कप दही, 1 चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट, 2 अंडे, 1.5 कप मैश किया केला, 3/4 कप अखरोट बारीक कटे हुए।

Read also: Crispy French Fries Recipe: घर पर बनाये टेस्टी फ्रेंच फ्राइज, जाने रेसिपी 

बनाना ब्रेड (Banana Bread Recipe) –

पहले अवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें, फिर छोटी साइज के लोफ पैन को ग्रीस कर लें। अब एक बोल में मैदा, बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें तेल, मैपल सीरप, दही, वैनिला एक्स्ट्रैक्ट और अंडे डालकर मिलाएं और साथ ही केला और अखरोट डालकर मिलाएं।

अब लोफ पैन में इस बैटर को डालें, आप चाहे तो ऊपर से नट्स डाल सकते है। बस पैन को 1 घंटे के लिए बेक करने रखें और जब 1 घंटा हो जाए तो इसे ठंडा होने दे फिर स्लाइसेज़ करें और सबको सर्व करें।

Exit mobile version