Gujarat chunavi dangal: कांग्रेस आज एक ऐसी पार्टी बन गयी है जहां सच की अहमियत नहीं:- हार्दिक

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal: कांग्रेस आज एक ऐसी पार्टी बन गयी है जहां...

Date:

Gujarat chunavi dangal : 2019 में कांग्रेस परिवार का हिस्सा बने हार्दिक पटेल ने कल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस छोड़ने के पीछे कई अमुख कारण बताए। वही आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अब तक जिस पार्टी के बोल बोलते दिखाई देते थे उसपर बरस पड़े और बोले कि कांग्रेस की राजनीति जाति विशेष पर आधारित है। मैंने पाटीदार समाज के लिए आंदोलन किया इस आंदोलन से कई लोगो को लाभ हुआ। 

Also Read : CM नीतीश ने किया पटना Airport पर गृहमंत्री का स्वागत तो गरमाई बिहार की सियासत

मैं ईमानदारी से लोगो के लिए लड़ा लेकिन कांग्रेस ने जातिवाद की राजनीति का समर्थन क़िया आज कांग्रेस लोगों का उपयोग कर उन्हें फेंक देती है जो भविष्य के लिए बेहतर नहीं है। कांग्रेस आज एक ऐसी पार्टी बन गयी है जहां सच की अहमियत नहीं है यहां सच बोलने वाले नेता को पार्टी से हटा दिया जाता है। पार्टी ने नरहरि अमीन, चिमनभाई पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने हटा दिया। 

यहाँ जो सच बोलता है पार्टी उसे बदनाम करने लगती है। गुजरात मे चाहे पाटीदार समाज हो या कोई अन्य समाज कांग्रेस में सभी को भुगतना पड़ा है और समस्याओं से लड़ना पड़ा है। यहां यदि आप सच बोलेंगे तो आप बुरे बन जायेंगे। बड़े नेता आपको बदनाम करने लगेंगे और आपकी छवि धूमिल करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा की गुजरात मे कई नेता और विधायक ऐसे हैं जो कांग्रेस का इस्तेमाल करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related