Site icon Buziness Bytes Hindi

राम लला की तस्वीर लीक होने पर नाराज़ ट्रस्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई

ram mandir

22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की जिस मूर्ति की गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा होनी है उसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है. अब सुना जा रहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, रामलला की मूर्ति की तस्वीर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा है। रामलला की यह तस्वीर बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में काफी बवाल मचा हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को संदेह है कि मंदिर निर्माण परियोजना से जुड़े कर्मियों ने ही सोशल मीडिया में मूर्ति की तस्वीर और वीडियो जारी करने में अप्रत्यक्ष भूमिका निभाई है। अब ट्रस्ट इस मामले से जुड़े दोषी कर्मियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

बता दें कि सबसे पहले एक टीवी चैनल ने एक्सक्यूल्सिव कवरेज के रूप में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से तीन दिन पहले शुक्रवार को रामलला की मूर्ति की तस्वीर जिसमें उनकी आंखें खुली थीं को प्रसारित किया, इस चैनल का दावा था कि राम लला की मूर्ति की तस्वीर सिर्फ इसी चैनल पर है। बाद में ये तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया और मीडिया जगत में वायरल हो गयी. तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास काफी नाराज़ हुए। कहा जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट इस मामले में कोई सख्त कदम जरूर उठायेगा।

बता दें कि बीते शुक्रवार को रामलला की मूर्ति को राम मंदिर के ‘गर्भ गृह’ में रखा गया। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पूरे अयोध्या नगरी को 10 लाख दीपकों से सजाया जाएगा। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य सरकारों ने 22 जनवरी के दिन पूर्ण अवकाश या आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का कार्यक्रम वाराणसी के रहने वाले लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक विशेष टीम करेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह से दो दिन पहले बीते शनिवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की लुभावनी तस्वीरें जारी कीं।

Exit mobile version