2 मार्च के बाद से ट्रंप ने नहीं की कोई रैली, अब 19 जून को ओक्लाहोमा से करेंगे शुरुआत
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के लिए भीड़ जुटाने वाले सबसे बड़े नेता रहे हैं. साथ ही वे रैलियों में अपने प्रतिद्वंदी जो बिडेन से ज्यादा भीड़ जुटा चुके हैं. ट्रंप गुरुवार को फंड जुटाने के लिए डलास में हैं. उनकी आखिरी चुनावी रैली 2 मार्च को चार्लोट में हुई थी.उन्होंने कहा कि वे 19 जून को ओक्लाहोमा में राजनीतिक रैलियों की नई श्रृंखला की शुरुआत करेंगे.वे फ्लोरिडा, एरिजोना और उत्तरी कैरोलिना में भी रैलियां करेंगे. रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन उत्तरी कैरोलिना की बजाए किसी दूसरे जगह पर करने की घोषणा की जाएगी.गौरतलब है कि अमेरिका में जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कोरोना संकट का मुकाबला किया है, वह सवालों के घेरे में है. साथ ही जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद जो विरोध प्रदर्शन हुआ, उससे पिछले कुछ पोल में डोनाल्ड ट्रंप की रेटिंग कम हुई है.
ट्रंप और उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर में विवाद
महामारी को लेकर बनाए गए सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों को लेकर ट्रम्प और उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर के बीच विवाद हो गया है. इस कारण ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन को कहीं और कराना चाहते हैं. वहीं, व्हाइट हाउस में उन्होंने राज्य को धीमी गति से खोले जाने को लेकर उत्तरी कैरोलिना के डेमोक्रेटिक गवर्नर की आलोचना भी की.उन्होंने कहा कि कई सारे राज्य हैं जो नेशनल कन्वेंशन कराना चाहते हैं. इनमें टेक्सास, जर्जिया और फ्लोरिडा शामिल हैं. हम उत्तरी कैरोलिना में रहना चाहते थे.यह हमें बहुत पसंद है. यह एक महान राज्य है, जिसे मैंने जीता है. यहां मेरे कई दोस्त और रिश्तेदार रहते हैं.
बिडेन से मुकाबला
77 वर्षीय ट्रम्प नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिर से चुनावी मैदान में हैं. उनके और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है.

