Site icon Buziness Bytes Hindi

महाभियोग पर सुनवाई: शपथ के तहत गवाही नहीं देंगे ट्रम्प


महाभियोग पर सुनवाई: शपथ के तहत गवाही नहीं देंगे ट्रम्प

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले सप्ताह सीनेट में होने वाली महाभियोग पर सुनवाई के दौरान शपथ के तहत गवाही नहीं देंगे, यह जानकारी ट्रम्प के ऑटर्नी कास्टर जूनियर तथा डेविड शोएन ने कांग्रेस (संसद) के उच्च सदन के अभियोजक के पत्र के जवाब में दी।

महाभियोग के खेल की कोशिश खतरनाक
कास्टर जूनियर ने गुरुवार को पत्र का जवाब देते हुए लिखा, “ हमें आपके नवीनतम जनसंपर्क विभाग का पत्र मिला। हमारे संविधान का उपयोग करने के लिए कथित तौर पर महाभियोग कार्यवाही लाने का खेल खेलने की कोशिश करना बहुत गंभीर है।”

ट्रम्प समर्थकों ने संसद भवन पर किया था हंगामा
इससे पहले मुख्य महाभियोग प्रबंधक एवं सांसद जेमी रस्कीन महाभियोग पर सुनवाई के लिए शपथ के तहत गवाही देने के लिए आमंत्रित किया था।
उल्लेखनीय है कि गत छह जनवरी को कैपिटल हिल (संसद भवन) में घटित घटना को लेकर ट्रम्प महाभियोग का सामना कर रहे हैं।

Exit mobile version