Site icon Buziness Bytes Hindi

पेट्रिओट पार्टी के नाम से नया राजनीतिक दल गठित करेंगे ट्रम्प!


पेट्रिओट पार्टी के नाम से नया राजनीतिक दल गठित करेंगे ट्रम्प!

वाशिंगटन: अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में हार और अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद एक नए राजनीतिक दल के गठन को लेकर अपने सहयोगियों से चर्चा कर रहे हैं। द वाल स्ट्रीट जरनल ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

पेट्रिओट पार्टी होगा नाम
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प व्हाइट हाउस में अपना दखल जारी रखने के लिए नयी पार्टी बनाने की योजना बना रहे है और इसके लिए अपने सहयोगियों सहित अन्य करीबी लोगों से चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रंप अपनी इस नयी पार्टी का नाम पेट्रिओट पार्टी रखना चाहते है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप के कई समर्थक उनके 2016 राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ही रिपब्लिक पार्टी में शामिल हुए थे।

Exit mobile version