फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट में विदेश नीति पर बहस चाहते हैं ट्रम्प

फीचर्डफाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट में विदेश नीति पर बहस चाहते हैं ट्रम्प

Date:


फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट में विदेश नीति पर बहस चाहते हैं ट्रम्प

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विदेश नीति पर फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट की मांग की है।

चुनाव आयोग को लिखा पत्र
इस सिलसिले में डोनाल्ड ट्रम्प के प्रचार अभियान के प्रमुख बिल स्टेपियन ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है और विदेश नीति के मुद्दे पर फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा, “प्रचार की अखंडता और अमेरिकी नागरिकों की भलाई के लिए हम आप से 22 अक्टूबर को होने वाले अंतिम प्रेसिडेंशियल बहल को विदेश नीति पर कराने की अपील करते हैं। इसी मुद्दे पर बहस की सहमति बनी है और पिछले प्रचारों में यही परंपरा रही है। “

बहस के दौरान फ़ोन बंद करने की मांग
स्टेपियन ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मॉडरेटर क्रिस्टेन वेल्कर ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई,अमेरिकी नागरिक , रेस इन अमेरिका, जलवायु परिवर्तन, राष्ट्रीय सुरक्षा, नेतृत्व और विदेश नीति जैसे कुछ मुद्दों की घोषणा की है, जिनमें से ज्यादातर मुद्दों पर पहली बहस के दौरान चर्चा हो चुकी हैं। उन्होंने बहस के दौरान उम्मदवारों के फोन को बंद कराने की मांग की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related