ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधा, नाम लेने से भी किया परहेज

इंटरनेशनलट्रंप ने न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधा, नाम...

Date:

इंटरनेशनल डेस्क – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर तंज कसा है। ट्रंप ने ममदानी का नाम लेने से भी बचते हुए कहा “जो भी उनका नाम है”।

फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ में ट्रंप ने कहा कि 4 नवंबर के चुनावों के बाद अब अमेरिकी जनता के सामने “वामपंथ और सामान्य बुद्धि (कॉमन सेंस)” में से एक को चुनने का विकल्प है।

जोहरान ममदानी भारतीय मूल के हैं और न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर बने हैं।

ट्रंप ने कहा कि जब वे पिछले साल दोबारा राष्ट्रपति चुने गए थे, तब उन्होंने “अमेरिका की संप्रभुता बहाल की थी”, लेकिन मेयर चुनाव के बाद “इसका कुछ हिस्सा खो गया”।

उन्होंने चेतावनी दी “देखना न्यूयॉर्क में क्या होता है… भयानक होगा।”

ट्रंप ने ममदानी पर कटाक्ष किया और कहा कि नए मेयर सोचते हैं कि

“पुरुषों का महिलाओं के खेलों में खेलना बहुत शानदार है।”

ट्रंप इससे पहले भी दावा कर चुके हैं कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क के लिए “आर्थिक और सामाजिक तबाही” ला सकती है।

जोहरान ममदानी ने अपने भाषण में प्रवासियों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा—

“न्यूयॉर्क एक ऐसा शहर है जिसे प्रवासियों ने बनाया, प्रवासी चलाते हैं और अब प्रवासी ही इसे लीड करेगा।”

उन्होंने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा—

“अगर कोई शहर ट्रंप को हराने का रास्ता दिखा सकता है, तो वह न्यूयॉर्क है।”

Fox News को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने ममदानी के भाषण को “गुस्से से भरा” बताया।

ट्रंप बोले – “उन्होंने शुरुआत ही गलत की है। बहुत सारी चीजों पर मंजूरी मैं देता हूं… उन्हें मेरे प्रति अच्छा होना चाहिए।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...