टिकटॉक, वीचैट एप्प पर प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रम्प ने किये कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

बिज़नेसटिकटॉक, वीचैट एप्प पर प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रम्प ने किये कार्यकारी...

Date:


टिकटॉक, वीचैट एप्प पर प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रम्प ने किये कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक और वीचैट जैसी लोकप्रिय चीनी ऐप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा एवं देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया। ट्रंप ने गुरुवार को दो अलग-अलग कार्यकारी आदेशों में कहा कि प्रतिबंध 45 दिन में लागू होगा।

15 सितंबर की समयसीमा
यही नहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट या किसी अन्‍य कंपनी के नहीं खरीदने की सूरत में देश में टिकटॉक को बैन करने के लिए 15 सितंबर की समयसीमा तय कर दी है।

माइक्रोसॉफ्ट खरीद रहा टिकटॉक का कारोबार
माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को एक बयान में कहा कि नडेला और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद कंपनी अमेरिका में टिकटॉक का कारोबार खरीदने की संभावना पर चर्चा जारी रखने को तैयार है। इसने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट खरीद की बात को आगे बढ़ाने के लिए टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस से बात कर रही है और इस चर्चा को किसी भी तरह 15 सितंबर तक पूरा कर लेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने इस सौदे की अनुमानित कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन उसने बातचीत की पुष्टि की।

भारत लगा चूका है प्रतिबन्ध
भारत द्वारा टिकटॉक सहित चीन के दर्जनों ऐप पर रोक लगाए जाने के बाद अमेरिका में भी राष्ट्रीय बहस शुरू हो गई है और चीनी ऐप के खिलाफ ऐसा ही कदम उठाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। भारत ने जून में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर सहित चीन के 59 ऐप पर रोक लगा दी थी और कहा था कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...