खुफिया ब्रीफिंग तक नहीं होनी चाहिए ट्रम्प की पहुँच : बिडेन

इंटरनेशनलखुफिया ब्रीफिंग तक नहीं होनी चाहिए ट्रम्प की पहुँच : बिडेन

Date:


खुफिया ब्रीफिंग तक नहीं होनी चाहिए ट्रम्प की पहुँच : बिडेन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहुंच खुफिया ब्री‌फिंग तक नहीं होनी चाहिए।

जानकारी लीक कर सकते हैं ट्रम्प
जो बिडेन ने शुक्रवार को सीबीएस न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनका का मानना है कि ट्रम्प की पहुंच खुफिया ब्रीफिंग तक होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह इस तथ्य के अलावा कोई महत्व नहीं रखता है कि वह वर्गीकृत जानकारी को प्रकट कर सकते है।

गलत इस्तेमाल की आशंका
उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस इस समय इस बात की समीक्षा कर रहा है कि ट्रम्प की पहुंच खुफिया ब्रीफिंग तक होनी चाहिए या नहीं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वह (डोनाल्ड ट्रम्प) इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपतियों को प्रमुख नीतिगत मुद्दे पर वर्गीकृत खुफिया ब्रीफिंग तक पहुंच है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...