Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्रम्प ने मास्क उतारकर ग़लत उदाहरण पेश किया: रिपब्लिकन सांसद


ट्रम्प ने मास्क उतारकर ग़लत उदाहरण पेश किया: रिपब्लिकन सांसद

बंगोर: अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर सुसन कॉलिन्स ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद व्हाइट हाउस में मास्क पहने बिना सामने आकर गलत उदाहरण पेश किया।

इतनी जल्दी छुट्टी मिलने पर हैरान
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इतनी जल्दी अस्पताल से छुट्टी दिए जाने पर वह ‘‘हैरान” हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मास्क लगाए बिना लोगों के सामने आकर गलत उदाहरण पेश किया गया है।

ट्रम्प ने दिया ग़लत सन्देश
कॉलिन्स ने मंगलवार को कहा, ‘‘जब मैंने ट्रम्प और उनके समीप रहने वाले लोगों के संक्रमित पाए जाने के बावजूद राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस के छज्जे में बिना मास्क के देखा,तो मुझे लगा कि उन्होंने गलत संदेश दिया।” कॉलिन्स ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा उदाहरण है।”

ट्रम्प और उनकी पत्नी हुए थे संक्रमित
ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प समेत व्हाइट हाउस के कई कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। कॉलिन्स कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर पहले भी ट्रम्प की आलोचना करती रही हैं।

Exit mobile version