Site icon Buziness Bytes Hindi

अब भारत-चीन के बीच मध्यस्थता करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप


अब भारत-चीन के बीच मध्यस्थता करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भारत-चीन सीमा विवाद मसले पर मध्यस्थता करना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट करके कहा कि चीन-भारत दोनों देशों को सूचना दी है कि वह सीमा विवाद में मध्यस्थता को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका योग्य भी है और तैयार भी है। इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान को कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने का सुझाव दिया था जिसे भारत ने खारिज कर दिया।

भारत और चीन के बीच पिछले 20 दिनों से जारी गतिरोध के बीच भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम, उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश के साथ लद्दाख से जुडे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को मजबूत बनाया है, जो ऐसा संदेश देने के लिये है कि भारत, चीन के आक्रामक सैन्य रुख के दबाव में बिल्कुल नहीं आयेगा ।

गौरतलब है कि लद्दाख में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच 5 मई को झड़प हो गई और इसके बाद स्थानीय कमांडरों के बीच बैठक के बाद दोनों पक्षों में कुछ सहमति बन सकी । इस घटना में भारतीय और चीनी पक्ष के 100 सैनिक घायल हो गए थे । इस घटना पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी । 9 मई को उत्तरी सिक्किम में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी ।

Exit mobile version