मोदी को ट्रंप ने जी-7 समिट का दिया न्यौता

इंटरनेशनलमोदी को ट्रंप ने जी-7 समिट का दिया न्यौता

Date:


मोदी को ट्रंप ने जी-7 समिट का दिया न्यौता

ट्रंप और मोदी के बीच फाेन पर हुई बातचीत

ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका में होने वाले अगले जी-7 समिट के लिए न्योता दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय से बताया गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है. इस बातचीत में पीएम मोदी ने अमेरिका में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों का भी जिक्र किया और इस पर चिंता जताई. पीएम ने कहा कि वो मौजूदा हालात पर अपनी चिंता व्यक्त करते हैं और इस मामले को जल्द सुलझाने की कामना करते हैं.गौरतलब है कि ट्रम्प ने यह भी कहा, जी-7 के बदले एक विस्तारित सम्मेलन बुलाया जाएगा. इसमें भारत, रूस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों को भी आमंत्रित करना चाहेंगे. अब यह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के पहले या उसके बाद हो सकता है.

कोरोना संकट पर हुई वार्ता
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत में कई और मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. कोरोना संकट पर भी दोनों नेताओं ने बात की.
इन दोनों नेताओं के बीच सबसे अहम भारत-चीन मुद्दे को लेकर भी आखिरकार बातचीत हुई है. सीमा विवाद पर पीएम मोदी ने ट्रंप को जानकारी दी. इससे पहले जब ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने चीन के मुद्दे पर पीएम मोदी से बात की थी, तब भारत सरकार ने इसे तुरंत खारिज कर दिया था और कहा था कि अप्रैल के बाद पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.

अमेरिका में 2012 में जी-7 समिट हुई थी
आखिरी बार अमेरिका में यह समिट 2012 में हुई थी.पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मैरीलैंड के कैंप डेविड में सरकारी इमारत में समिट कराई थी. 2004 में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने जॉर्जिया के सी आइलैंड रिजॉर्ट में इसे आयोजित किया था. अगस्त 2019 में जी-7 समिट फ्रांस के बियारिट्ज शहर में हुई थी.

जी-7 क्या है?
जी-7 दुनिया की सात सबसे बड़ी कथित विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका शामिल हैं. इसे ग्रुप ऑफ़ सेवन भी कहते हैं.समूह खुद को कम्यूनिटी ऑफ़ वैल्यूज यानी मूल्यों का आदर करने वाला समुदाय मानता है. स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की सुरक्षा, लोकतंत्र और कानून का शासन और समृद्धि और सतत विकास, इसके प्रमुख सिद्धांत हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related