Kanwar Yatra 2022: हाइवे पर पलटा कांवड़ियों से भरा ट्रक,सभी को सुरक्षित निकाला

उत्तराखंडKanwar Yatra 2022: हाइवे पर पलटा कांवड़ियों से भरा ट्रक,सभी को सुरक्षित...

Date:

गंगोत्री। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांगला पुल के पास कांवड़ियों से भरा ट्रक सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और सभी को सुरक्षित निकाला। 
आज शनिवार को सुबह 15 कांवड़ियों से भरा ट्रक जांगला पुल के पास हादसे का शिकार होकर पलट गया। इनमें से चार कांवड़ियों को सामान्य चोटें आई । जिनको तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए आर्मी हॉस्पिटल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेज दिया गया। अन्य कांवड़ियों की स्थिति अब सामान्य है। पुलिस द्वारा कांवड़ियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगवाकर ट्रक को बीच सड़क से हटवाकर साइड़ में करवाया। इसके बाद दूसरे ट्रक को मंगवाकर कांवड़ियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...