Shocking Incident: पति करता था बेटियों संग शर्मनाक हरकत,परेशान महिला पहुंची चाइल्ड लाइन

उत्तराखंडShocking Incident: पति करता था बेटियों संग शर्मनाक हरकत,परेशान महिला पहुंची चाइल्ड...

Date:

देहरादून। अपने पिता की शर्मनाक करतूतों से परेशान महिला दो बच्चों को लेकर देहरादून चाइल्ड लाइन पहुंच गई। बताया जाता है कि महिला बिजनौर से आई है। देहरादून की रेलवे चाइल्ड लाइन पहुंची महिला ने चाइल्ड लाइन के सदस्यों को पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसका पति अपनी बेटी के साथ गलत हरकत करता था। इस मामले में जीआरपी थाने में पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

Read also: बरेली की मैराथन घटना पर दिए कांग्रेस के बयान को भाजपा ने बताया शर्मनाक

रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक रामपाल सिंह ने बताया कि एक बच्चा रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। उसे वह पिछले साल यहां से उसके घर बिजनौर छोड़ चुके थे। ऐसे में जब बच्चे से दोबारा जानकारी ली गई तो होश उड़ गए। उसने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ है। बहन 12 साल से कम  की है। चाइल्ड लाइन सदस्यों ने जब महिला से जानकारी ली तो उसने कहा कि वह पति की हरकतों से परेशान होकर आई है। आरोप लगाया कि पति अपनी बेटी के साथ शर्मनाक हरकत करता है। इसके बाद परेशान होकर हरिद्वार के चंडीघाट आ गई। वहां से देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां पर जैसे-तैसे बच्चों के साथ अपना गुजारा कर रही है।

Read also: प्रियंका गांधी में हिम्मत है तो शर्मनाक बयान देने वाले नेता को करें निष्कासित : स्मृति ईरानी

जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर इसको बिजनौर ट्रांसफर किया जा रहा है। बच्ची के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related