बागपत। जिले के बाछौड़ गांव में पुलिस की बर्बरता एक बार सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस को कटघरे में ला दिया है। गांव बाछौड़ में युवती को बरामद करने गई पुलिस की सख्ती से परेशान होकर उनके सामने आरोपी युवक की मां और दो बहनों ने जहर पी लिया। तीनों को चिंताजनक हालत में पहले सीएचसी भर्ती किया उसके बाद रात में ही मेरठ रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस बचाव की मुद्रा में आ गयी है। लगभग सप्ताहभर पहले दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने जहर खाया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। गांव बाछौड़ की महिला ने तीन मई को मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी बेटी गांव के प्रिंस के साथ लापता है। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस युवती को बरामद करने की कोशिश में थी।
Also Read : Shahi Idgah Case: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले में अगली सुनवाई एक जुलाई को
मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस युवती को लेकर अपने घर आया है। पुलिस आरोपी युवक के घर पहुंची, तो दरवाजे पर ताला लगा था। घर के से बातचीत की आवाज आ रही थी। इस पर पुलिस पड़ोस के मकान की छत से घर के अंदर पहुंची। घर में युवक की मां अनुराधा, बहन स्वाति और प्रीति थी। पुलिस ने युवक और युवती के बारे में जानकारी चाही, तो तीनों ने दोनों के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया।
Also read: खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव, देखे कैसे महिलाओं ने संभाला मोर्चा
बताते हैं कि महिला ने पुलिसकर्मियों को घर से बाहर चले जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर वे घर से बाहर नहीं गए, तो जहर खा लेंगी। इसी बीच महिला और उसकी दोनों बेटियों ने जहर पी लिया। यह देख पुलिस अवाक हो गयी। शोर सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिल तीनों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से तीनों को अस्पताल में रेफर कर दिया। तीनों को चिंताजनक हालत में मेरठ रेफर कर दिया। जहां देर रात बड़ी बहन प्रीति ने दम तोड़ दिया। इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी के घर से युवती को बरामद करने गई थी। लेकिन इसी बीच आरोपी की मां और दो बहनों ने जहर पी लिया। इसमें पुलिस की लापरवाही सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
