विपक्षी दल तो आरोप लगाते ही थे कि भाजपा में जो जाता है वो पापों से मुक्त हो जाता है, हर भ्रष्टाचारी, अपराधी, हत्यारा, बलात्कारी के भाजपा में जाते ही सारे पाप धुल जाते हैं लेकिन अब त्रिपुरा में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री माणिक साहा भाजपा को एक ऐसी गंगा बता रहे हैं जिसमें डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. माणिक साहा ने कहा कि भाजपा गंगा नदी की तरह है.
वामपंथियों से कर रहे थे अपील
दरअसल वो वामपंथी नेताओं से भाजपा में शामिल होने की अपील कर रहे थे. अब देखा जाय तो साहा वामपंथियों को पार्टी में बुला भी रहे हैं और उन्हें पापी भी बता रहे हैं, यह किस तरह की अपील है और किस तरह की राजनीती है जहाँ पार्टी में बुलाने वालों को पापी कहा जा रहा है. वैसे भी त्रिपुरा के भाजपा मुख्यमंत्रियों को विवादित बातें कहने की आदत है. इससे पहले के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव के बयान तो लोगों को आज भी याद हैं.
चुनावी ऑफर
साहा ने काकराबान में जन विश्वास रैली को संबोधित करते समय कहा कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। साहा ने अपील की कि स्टालिन और लेनिन की विचारधारा में विश्वास वाले भाजपा में शामिल हो जांय क्योंकि भाजपा गंगा नदी की तरह है जहाँ डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं. साहा ने एक तरह से चुनावी ऑफर देते हुए कहा कि अभी ट्रेन के डिब्बे खाली हैं इसलिए जल्दी से आकर अपनी सीट ले लें, ऐसा न हो ट्रेन छुट जाय और आप लोग हाथ मलते रह जांय। माणिक साहा के अलावा पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने भी कहा था कि भाजपा में विशवास रखने वाले वामपंथियों को पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए.
