Site icon Buziness Bytes Hindi

बेटी पैदा होने पर महिला को तीन तलाक, एफआईआर


बेटी पैदा होने पर महिला को तीन तलाक, एफआईआर

चार लोगों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने नहीं कर पायी गिरफ्तार

बुलंदशहर। बुगरासी में बेटी पैदा होने से नाराज एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में पति समेत चार लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक बुगरासी के मोहल्ला व्यापरियान निवासी सना खान पुत्री मुजम्मिल की शादी 10 अगस्त 2014 को हापुड़ की आवास विकास कालोनी निवासी उमर खान के साथ निकाह हुआ था। शादी के बाद सना के लगातार दो बेटियां होने से नाराज उसके पति ने मारपीट कर सना को तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।

सना का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति और ससुराल वाले लगातार उससे पैसे की डिमांड करते थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इस मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। सीओ मनीष यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Exit mobile version