बांदा में ट्रिपल मर्डर: पड़ोसी चचेरे भाई शक के रडार में

उत्तर प्रदेशबांदा में ट्रिपल मर्डर: पड़ोसी चचेरे भाई शक के रडार में

Date:


बांदा में ट्रिपल मर्डर: पड़ोसी चचेरे भाई शक के रडार में

  • नाली में जूठन जमा होने को लेकर था विवाद
  • पुलिस की लापरवाही एक बार फिर सामने

बाँदा: यूपी सरकार में पुलिस प्रशासन की लापरवाही का एक ओर मामला सामने आ रहा है।यूपी के बांदा जिले में देर रात ट्रिपल मर्डर से होने से दहशत फैल गयी। यूपी पुलिस की लापरवाही से सिपाही समेत उसके परिवार की मौत का कारण बन गयी। खाकी वार्दी की मुस्तैदी एक बार फिर फेल नजर आयी।

प्रयागराज में तैनात एक सिपाही, उसकी मां और बहन का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। ट्रिपल मर्डर होने सभी को हिलाकर रख दिया। बताया जाता है कि आरोपी पड़ोसी चचेरे भाई हैं। नाली में जूठन जमा होने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक सिपाही ने पुलिस चौकी में शिकायत भी की, घरेलू विवाद समझकर पूरे मामले को पुलिस ने हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की । मां और बहन की हत्या की गई। तीनों को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला गया।

बताया जा रहा सिपाही और उसके ताऊ का घर अगल-बगल होने के कारण नाली में कूड़ा फेंकने को लेकर अक्सर दोनों परिवार आमने सामने आ जाते थे। खुन्नस निकाले के लिए देवराज और उसके भाईयों ने लाठी-डंडा, साबड़-हथौड़ा और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया। ट्रिपल मर्डर की सूचना से पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। आला- अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की सुस्ती अगर न होती तो आज तीनों जिन्दा होते। पुलिस के कारवाई में हत्या में वांछित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है। मृतक सिपाही अभिषेक वर्मा प्रयागराज में तैनात था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...