Site icon Buziness Bytes Hindi

Jet Fuel की कीमतों में जबरदस्त इजाफा, 20 प्रतिशत तक महंगा होगा हवाई सफर

नई दिल्ली। आज गुरुवार को जेट फ्यूट की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हो गया। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि हवाई सफर करीब 20 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा। ऐसा होता है तो हवाई जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगेगा। वर्ष 2022 में यह दूसरा मौका है जबकि हवाई सफर फिर से महंगा होने जा रहा है। इससे पहले मर्च में हवाई यात्रा महंगी की गई थी। जब कुछ हवाई कंपनियों ने किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि की थी। अब वहीं एक बार फिर से हवाई यात्रियों को बड़ा झटका देने की तैयारी है। आज गुरुवार को जेट फ्यूल और एयर टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के दामों में जबरदस्त इजाफा किया गया है। जिसका असर हवाई जहाज कंपनियों पर पड़ा है। अब कंपनियों ने भी हवाई यात्रा महंगी करने का फैसला कर लिया है।

Read also : HDFC में बढ़ाई ब्याज दरें अब EMI भरना होगा महंगा

यानी अब हवाई यात्रा के लिए यात्रियों को जेब अधिक ढीली करनी होगी। बताया जाता है कि एयर टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमत में आज 16.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई। ​जिससे इसका असर सीधा हवाई यात्रा पर पड़ा है। एयरलाइंस एयर टिकट में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही हैं। मार्च 2022 के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी एयर टिकट दाम में बढ़ोतरी है। इस समय जेट एयर फ्यूल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। हवाई ईंधन के दाम में आज गुरुवार को 1.41 रुपए प्रति किलोलीटर की यानी 123.03 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

Exit mobile version