हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी मजेदार जगहें है जो एडवेंचर लवर्स या ट्रैकर्स सभी को पसंद आती है, आज हम उन्ही शानदार ट्रैकिंग डेस्टिनेशन की बात करने वाले है, ये बेहतरीन ट्रैकिंग जगहों में से एक है:
ब्यास कुंड ट्रैक, मनाली
मनाली अपने ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है, ये यहां का सबसे ज्यादा मशहूर ट्रैकिंग पॉइंट है | अगर शहर की हलचल से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते है तो ब्यास कुंड पर ट्रैकिंग के लिए जाए | यहां के आसपास के नजारों का खूबसूरत दृश्य आपका मन मोह लेगा |
Read also: ट्रैकिंग का शौक़ रखते है तो इन जगहों का बना सकते हैं प्लान
हम्पटा पास ट्रैक, मनाली
हम्पटा पास ट्रैक का नजारा लोगों को फोटो खींचने पर मजबूर कर देता है | यहां की प्रकृति और खूबसूरत जंगल ट्रैकिंग को और यादगार बना देते हैं। जब आप ट्रैकिंग करेंगे तब आपको साफ झील देखने को मिलेगी, जो की बेहद खूबसूरत लगती है |
त्रिउंड, मैक्लोडगंज
त्रिउंड हिमाचल प्रदेश का आसान ट्रैक है, ये धर्मशाला से 2828 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है | इस ट्रक के रस्ते सरल है, इसीलिए ये सभी के लिए परफेक्ट स्थान है | अगर कभी भी छोटा सा ट्रैक करने का मन करे तो त्रिउंड जरूर जाए |
Read also: मानसून में ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध हैं ये जगहें, जानिए इनके बारे में
डलहौजी
ट्रैकिंग के लिए ये जगह भी परफेक्ट है, यहां के देवदार के घने जंगल काफी खूबसूरत लगते हैं। यहां का सबसे पसंदीदा मार्ग दैनकुंड-जोत-खज्जर-कलाटोप हैं। इसके अलावा आपको बता दे यहां बाल्क भालू, सियार और तेंदुए पाए जाने वाले कुछ सामान्य जानवर हैं।

