Site icon Buziness Bytes Hindi

तेजी आंधी में टूटे पेड़, गिरे बिजली के खंभे

मेरठ में बिजली आपूर्ति हो गयी गुल

मेरठ। सोमवार रात को अचानक बादल आसमान पर छा गये और बिजली कड़कने लगी। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गयी। तेज आंधी के कारण महानगर में अनेक स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये। मेरठ में रात को बिजली आपूर्ति गुल हो जाने के कारण लोगों को छाये अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह हुई तो गिरे पेड़ों से नुकसान का अंदाज हो सका।

सोमवार रात लगभग दस बजे कड़कती बिजली के साथ आसमान पर बादल छा गये। कुछ देर बाद तेज आंधियों ने मानों सब कुछ उड़ा कर ले जाने की ठान ली। तेज रफ्तार आंधी के कारण पेड़ हवा में झूलते नजर आयेे। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गयी लेकिन हवाओें की रफ्तार में कमी नहीं आयी। लोग अपने घरों के अंदर कैद हो गये। तेज आंधी की शुरुआत के साथ ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई जो कई घंटों बाद भी बहाल नहीं हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और उन्हें अपने एसी-कूलर तक बंद करने पड़े।

मेरठ रात आई तेज आंधी बारिश से कई जगह गिरे पेड़ टूटे बिजली के तार कई इलाकों की बिजली गुल -एसएसपी कार्यालय , फोटो – मुनीश कुमार

तेज चली आंधी के कारण अनेक पेड़ धाराशायी होकर जमीन पर आ गिरे। अनेेक पेड़ों के बिजली के तारों पर गिर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। अनेक इलाकों में तो सुबह फाल्ट ठीक होने के बाद ही बिजली आ सकी। वहीं सड़कों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात प्रभावित हो गया। कई जगह तो कई घंटों बाद टूटे पेड़ हटा रास्ते खोले गए। हालांकि मंगलवार सुबह को भी मौसम ठंडा रहा और कई दिनों से गर्मी का सितम झेल रहे लोगों को राहत मिली।

Exit mobile version