मुंबई: कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। कंगना रनौत के मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद से बॉलीवुड अदाकारा लगातार सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत के इस बयान पर नाराज़गी जताते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें हरामखोर कहा था जिसके बाद से मामला और बिगड़ गया । अब शिवसेना के आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है।
पीओके से की थी मुंबई की तुलना
कंगना और शिवसेना की जुबानी जंग और पुलिस तक पहुंच गई है। दरअसल शिवसेना आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस पर मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत दी गई है।

