Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्रेडमिल पर रोजाना दौड़ते है तो इन बातो का रखें ध्यान


ट्रेडमिल पर रोजाना दौड़ते है तो इन बातो का रखें ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क: ट्रेडमिल उन लोगो के लिए फायदेमंद है जो सुबह और शाम वॉक पर नहीं जाते | ट्रेडमिल पर दौड़ने से वज़न कम होता है. साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव भी आते हैं। इसके अलावा ट्रेडमिल पर रोजाना दौड़ने से कार्डियो वैस्कुलर एक्टिविटी बेहतर रहती है, साथ ही पिंडलियों की मांसपेशियां भी मज़बूत रहती है। लेकिन ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातें आपको ध्यान में रखनी होगी वरना हादसे के शिकार हो सकते हैं। 

अगर आप  पहली बार ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू कर रहे हैं तो पहले मशीन के सिस्टम को समझें, और स्पीड़ और दौड़ने के तरीके पर ध्यान दें वरना आप तेज गति होने पर गिर सकते हैं।

वार्म अप किए बिना ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपको चोट लग सकती है। मांसपेशियों में ऑक्‍सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है जो स्टिफनेस का कारण हो सकता है।

जो लोग ब्लड प्रेशर और कमज़ोर दिल के है वो  ट्रेडमिल पर दौड़ने से परहेज़ करें।

ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू करें तो  1 से 2 प्रतिशत तक ही तेज करें, पहले वॉक करें फिर दौड़ना शुरू करें।  सिर्फ वॉक करने के लिए ट्रेडमिल का इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो इसे जीरो पर सेट कर लें।

ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए कंफर्ट जूतों को चुने | अनफिट जूते  ट्रेडमिल पर दौड़ते समय आपका ध्यान भटका सकते हैं।

Read also: प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के अधिकतम रेट तय

माइग्रेन के मरीज़ पहले डॉक्टर की सलाह लें और तब जाकर ट्रेडमिल का इस्तेमाल करे | 

दुबले पतले लोग ट्रेडमिल पर धीमी गति करके वॉक करें।

शरीर को हाइड्रेट रखें, बीच-बीच में पानी पीते रहें।

Exit mobile version