Site icon Buziness Bytes Hindi

इन जगहों पर घरवालों के साथ जा सकते हैं घूमने


इन जगहों पर घरवालों के साथ जा सकते हैं घूमने

आप चाहते हैं कि आपके माता-पिता भी अच्छी जगहों पर घूमें, नई-नई चीजों को देखें, तो कुछ जगह ऐसी हैं, जहां जाकर आपके घरवाले काफी खुश हो सकते हैं। तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।

पुष्कर

Image Source: Google

आप अपने घरवालों को राजस्थान में स्थित पुष्कर लेकर जा सकते हैं। यहां आपको भारत के एकमात्र मंदिर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। वहीं, यहां वराह घाट पर होने वाली शाम की आरती आपका मन मोह लेगी।

ऋषिकेश

Image Source: Google

 उत्तराखंड की वादियों में स्थित ये जगह काफी मशहूर है। यहां काफी दूर-दराज से लोग हर हफ्ते अपने छुट्टियों में पहुंचते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर से लेकर घूमने की कई जगह मिल जाएंगी। यहां आप राफ्टिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, बंजी जपिंग और क्लिफ डाईविंग कर सकते हैं। 

महाबलेश्वर

Image Source: Google

महाबलेश्वर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, झरने देख सकते हैं, प्रतापगढ़ किला जा सकते हैं। इसके अलावा यहां राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। 

हंपी

Image Source: Google

हंपी भी घरवालों के साथ घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है।  यहां तुन्गभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में आपको दूर-दूर तक पहाड़ियां दिखेंगी। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं। यहां आप सनापुर झील में बोटिंग भी कर सकते हैं।

Exit mobile version