Travel Guide: सर्दी में गर्म रहते हैं ये पर्यटन स्थल, आप भी एक बार जरूर जाए !

ट्रेवलTravel Guide: सर्दी में गर्म रहते हैं ये पर्यटन स्थल, आप भी...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Travel Guide – नवंबर-दिसंबर की ठिठुरन वाली सर्दी के मौसम में अगर आप कोई गर्म पर्यटन स्थल में घूमना का प्लान बना रहे है तो भारत की कुछ जगहों पर आप इस समय घूमने जा सकते हैं। ये जगहे बेहद ही खूबसूरत है, आपको यहां खूब मजा आएगा। चलिए जानते है।

कच्छ, गुजरात

कच्छ एक शानदार जगह है, ये नवंबर दिसंबर में घूमने जाने के लिए बेस्ट है। यहां का रण उत्सव दुनियाभर में मशहूर है, दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। आप यहां ऊंच की सवारी से लेकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

कुर्ग, कर्नाटक

कुर्ग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है, इसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। ठंड के दिनों में यह थोड़ा गर्म रहता है, आप हरी भरी वादियां, चाय के बागान, कॉफी के पेड़ आदि घूमने के लिए जा सकते है।

जैसलमेर, राजस्थान

सर्दियों में राजस्थान के जैसलमेर में घूमने का लुत्फ भी आप ले सकते है, इसे गोल्डन सिटी कहा जाता है। आप प्रसिद्ध झीलें, हवेली, किले, जैन मंदिर आदि घूमने जा सकते है। यहां भी आपको गर्माहट का अहसास भी मिलेगा।

गोवा

सर्दियों में आप गोवा घूमने जा सकते है, यहां भी गर्माहट का अहसास होगा। गोवा में बीच पर समुद्र किनारे लहरों का लुत्फ उठाने का मजा ही कुछ और है। आप देर रात पार्टी और लजीज खाने का मजा ले सकते है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related