जाने भारत के मशहूर बाजारों के बारे में

ट्रेवलजाने भारत के मशहूर बाजारों के बारे में

Date:


जाने भारत के मशहूर बाजारों के बारे में

अगर आप घर के लिए या फिर खुद के लिए कुछ खरीदारी करने का प्लान बना रहे हो, तो फिर आप भारत में स्थित कुछ प्राचीन और परंपरागत बाजारों का रुख कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं यहां के बाजारों के बारे में।

कोलकाता की न्यू मार्केट

सन् 1874 के आसपास इस न्यू मार्केट की शुरुआत हुई थी। इस बाजार में लगभग दो हजार से ज्यादा दुकानें हैं। इस बाजार में फूल, बर्तन, लेदर का सामान, घर की जरूरत का सामान, अच्छा खाना आदि सबकुछ मिल जाता है।

दिल्ली का चांदनी चौक

आपको शादी की खरीदारी करनी हो, घर का सामान लेना हो, लाइट का सामान लेना हो, त्योहारों पर खरीदानी करनी हो या फिर स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेना हो आदि। यहां आपको सबकुछ आसानी से मिल जाएगा।

मुंबई का दादर फूल बाजार

इसे फूल गली के नाम से भी लोग जानते हैं। ये मुंबई का सबसे पुराना और पारंपरिक फूल बाजार है। यहां आपको गुलाब, गेंदा, कमल आदि कई तरह के फूल आसानी से मिल जाएंगे।

Read also: प्रयागराज 1290 नये कोरोना संक्रमित मिले, 15 की मौत

हैदराबाद का लाड बाजार

आप अगर हैदराबाद गए हैं, तो यहां की चारमीनार तो जरूर गए होंगे। बस इसी के पास स्थित है हैदराबाद का लाड बाजार। ये बाजार मोतियों की ज्वेलरी और चूड़ियों के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा यहां आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा। 

दिल्ली में स्थित सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार थोक बिक्री के लिए जाना जाता है। दिल्ली ही नहीं इसके आसपास के राज्यों में भी यहां से सामान जाता है। यहां आपको सामान थोक के भाव में मिल जाता है, जो बाहर के मुकाबले में काफी सस्ता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related