दुनिया के कई देशों में हिंदू मंदिर हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया के अलग-अलग देशों के बड़े हिंदू मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं | तो चलिए जानते है –
अक्षरधाम मंदिर
अक्षरधाम मंदिर दिल्ली में स्थित है। ये मंदिर 240,000 मीटर स्कवेयर में फैला हुआ है। यहां की कलाकृतियां हर किसी को आकर्षित करती हैं।
छतरपुर मंदिर
छतरपुर मंदिर भी दिल्ली में स्थित है | ये मंदिर लगभग 280,000 मीटर स्कवेयर में फैला हुआ है। इस मंदिर की नक्काशी हर किसी को आकर्षित करती है।
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत के तिरुचिरापल्ली शहर में स्थित है और ये मंदिर 631,000 मीटर स्कवेयर में फैला हुआ है।
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित है । ये मंदिर 660,000 मीटर स्कवेयर में फैला हुआ है। भारत से काफी लोग इस मंदिर के दर्शन करने जाते हैं।
Read also: दिल्ली में कोरोना वायरस के 13287 नये मामले, 300 मौतें
अंकोरवाट मंदिर
अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया में स्थित है | 12वीं सदी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने इस मंदिर को बनवाया था। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। ये मंदिर लगभग 162.6 हेक्टेयर में बना हुआ है।

