कम बजट में करे इन धार्मिक स्थलों की यात्रा आईआरसीटीसी के जबरदस्त टूर पैकेज से

ट्रेवलकम बजट में करे इन धार्मिक स्थलों की यात्रा आईआरसीटीसी के जबरदस्त...

Date:


कम बजट में करे इन धार्मिक स्थलों की यात्रा आईआरसीटीसी के जबरदस्त टूर पैकेज से

अगर आप भी कई मशहूर धार्मिक स्थल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानी आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के जरिए आप देश के कई मशहूर धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं। 

आईआरसीटी का ये पैकेज 9 रात और 10 दिन का होगा, और ये पैकेज 9450 रुपये से शुरू हो रहा है। इसे आप ऑनलाइन आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको बैद्यनाथ घुमाया जाएगा, जो कि एक ज्योतिर्लिंग मंदिर है। 

इसके अलावा इस पैकेज में आपको बौद्ध गया भी घुमाया जाएगा। ये भी एक धार्मिक स्थल है और ये बिहार के गया जिले में स्थित है, जिसका हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों में गहरा ऐतिहासिक महत्व है।

इसके अलावा आपको पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर भी ले जाया जाएगा। साथ ही आपको ओडिशा में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर भी ले जाया जाएगा। 

इस पैकेज का नाम ‘पुरी गंगासागर यात्रा NZTT06’ है। ये सफर ट्रेने से होगा जिसमें आपको स्लीपर और थर्ड एसी सीट मिलेगी। साथ ही आपको नाश्ता, लंच और डिनर दिया जाएगा। 

वहीं, आप दिल्ली कैंट, जौनपुर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, जालंधर सिटी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, चंडीगढ़, रेवाड़ी, अलवर, वाराणसी, आगरा फोर्ट, कानपुर, इटावा, लखनऊ, सुल्तानपुर  और जयपुर, से बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग कर सकते हैं।

अगर आप स्लीपर क्लास में सफर करते हैं, तो आपको इस पैकेज के लिए 9450 रुपये प्रति व्यक्ति और थर्ड क्लास एसी के लिए 15750 रुपये प्रति व्यक्ति देने पड़ेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related