Hyderabad Famous Food: हैदराबाद की सैर के दौरान बिरयानी ही नहीं इन चीजों का भी उठाएं लुत्फ!

ट्रेवलHyderabad Famous Food: हैदराबाद की सैर के दौरान बिरयानी ही नहीं इन...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Hyderabad Famous Food – हैदराबाद अपनी बिरयानी को लेकर पूरे देश में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां की सिर्फ बिरयानी ही नहीं बल्कि और भी चीजे है जिनके चलते ये काफी मशहूर है। अगर आप यहां घूमने जा रहे है तो हैदराबाद में आपको काफी कुछ एक्सप्लोर करने को मिलेगा। चलिए फिर जानते है। 

हैदराबादी बैंगन

Hyderabad Famous Food

वेजिटेरियन है तो आप हैदराबाद में लंच या रात के खाने में आप हैदराबादी बैंगन खा सकते है, ये काफी लजीज होता है। बता दे, इस हैदराबादी बैंगन को मूंगफली, इमली और तिल के साथ बनाया जाता है। साथ ही ग्रेवी अखरोट से तैयार होती है।

हलीम

Hyderabad Famous Food

हैदराबाद का नॉनवेज खाना तो हर किसी को लुभाता है, ऐसे में आप हलीम खा सकते है। ये एक मटन स्टू है, जो दाल, मसालों और गेहूं मिलाकर तैयार होता है। इसका स्वाद बहुत ही लजीज लगता है, इस डिश को अक्सर ईद के मौके पर तैयार किया जाता है।

Read also: Valley of Flowers Trip: फूलों से भरी घाटी की ट्रिप का करे प्लान, काफी यादगार रहेगा सफर! 

ईरानी चाय

Hyderabad Famous Food

हैदराबाद घूमने के दौरान यहां की खास चाय का स्वाद भी आप ले सकते है, मशहूर चारमीनार के पास ईरानी चाय लोगों को काफी पसंद है। साथ ही इस ईरानी चाय की चुस्की लेने के साथ – साथ बिस्कुट और मस्का पाव का स्वाद ही कुछ अलग होता है। 

हैदराबादी फिरनी

Hyderabad Famous Food

मीठे खाने के शौक़ीन है तो हैदराबाद की मशहूर मिठाई का स्वाद जरूर ले, ये काफी मजेदार होती है। हैदराबादी फिरनी काफी मशहूर और पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related