ट्रैन से यात्रा करनी होती है तो सबसे पहले टिकट की चिंता होती है , लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि आप आराम से घर बैठे मिनटों में ट्रेन का टिकट बुक कर सकते है | इसमें IRCTC की वेबसाइट आपकी मदद करेगी, लेकिन सवाल ये है की टिकट बुक कैसे करे , इसीलिए आज हम आपको सरल तरीके बातएंगे जिससे आप टिकट बुक कर सकते है:
Read also: कम बजट में करे इन धार्मिक स्थलों की यात्रा आईआरसीटीसी के जबरदस्त टूर पैकेज से
इन स्टेप्स को कर फॉलो:
पहले मोबाइल या डेस्कटॉप पर आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाए, फिर बुक योर टिकट पर क्लिक करे |
अब स्टेशन चुने और यात्रा की तारीख भी चुननी है, अगर कोई खास क्लास चाहिए तो वो भी चुनें।
ये सब करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भर के सब्मिट करना है, फिर एक पेज खुलेगा उसमे आप पसंदीदा सीट चुन कर फिर बुक नाऊ पर क्लिक कर दे |
Read also: लीजिये दुनिया की सबसे शानदार यात्रा का लुफ्त
अब आखरी में अपने साथ बुक करने वाले बाकी यात्रियों की जानकारी भरे साथ में मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर ऑनलाइन पेमेंट कर दे | पेमेंट हो जाने के बाद आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर टिकट की जानकारी आ जाएगी।

