Hastinapur Meerut: मेरठ जाएं तो कौरव की राजधानी यानी हस्तिनापुर का रुख जरूर करे!

ट्रेवलHastinapur Meerut: मेरठ जाएं तो कौरव की राजधानी यानी हस्तिनापुर का रुख...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Hastinapur Meerut – मेरठ एक ऐसा शहर जो शयद सैर सपाटे के लिए इनता मशहूर न हो लेकिन, ये धर्म से लेकर इतिहास तक और प्रकृति से लेकर शौर्य गाथाओं तक अपने आप में ही कुछ खास हैं। यहां आकर कुछ वक्त गुजारें तो सही, आपको महाभारत से लेकर 1857 की क्रांति का इतिहास सुनाई देगा। इतिहास की पुस्तकों में मेरठ का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, जंग ए आजादी की बात हो या धर्म मेरठ दोनों क्षेत्रों में मशहूर है। आपको एक बार यहां का रुख जरूर करना चाहिए। 

खासकर यहां का मुख्य पर्यटन स्थल हस्तिनापुर की बात ही अलग है । ये मेरठ जिले की एक ऐसी खास जगह है जो मुख्य रूप से जैन और हिंदू धर्म के लोगों के बीच प्रसिद्ध है। आप यहां हिंदू और जैन धर्म के बहुत सारे मंदिर देख सकते है। 

Read also: Cheap Travel Ideas: कम पैसों में ले लग्जरी ट्रिप का आनंद, ऐसे करे प्लान!

हस्तिनापुर मेरठ जिले के मवाना तहसील में स्थित है, इस जगह का उल्लेख महाभारत पुराण, बौद्ध एवं जैन धर्म में आपको मिल जाएगा। बता दे, इस जगह पर तीर्थकार शांतिनाथ, कुंथूनाथ, और आरहनाथ जी ने ज्ञान प्राप्त किया था। लेकिन आज यह पुरास्थल रघुनाथ जी का टीला के नाम से जाना जाता है। इसकी समतल तल से ऊंचाई लगभग 18 मीटर है, जो कि बूढ़ी गंगा नदी के दाएं तट पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दे, पुरास्थल का उत्खनन 1950 से 1952 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीबी लाल ने किया था। 

इसके अलावा,  हस्तिनापुर में बहुत सी जगहे है जहां आप घूमने जा सकते है, जैसे की :

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर हस्तिनापुर मेरठ

जंबूद्वीप 

सुमेरू पर्वत 

ध्यान मंदिर 

प्राचीन पांडव शिव मंदिर या पांडवेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन 

जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर

तेरहा द्वीप रचना हस्तिनापुर 

श्वेतांबर जैन मंदिर 

तीन लोक रचना हस्तिनापुर 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...