भारत में बहुत सी जगहे है, जो की काफी सुन्दर है और इसमें से एक है उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है | अगर आप उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते है |
उत्तराखंड अपनी खूबसूरती, शांत वातावरण और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है | यहां बहुत से झील-झरने, हिमालय, मनोरम वादियों और तालों का दृश्य को देखा जा सकता है | खैर, चलिए हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बातएंगे जहां आप खूब मजे कर सकते हो |
Read also: एडवेंचर लवर्स है तो इन तीन जगहों का रोड ट्रिप प्लान करे!
ऑली
ऑली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी जाना जाता है, इस जगह पर देवदार के बहुत से पेड़ हैं | यहां जाकर आप ठंडी और ताजी हवाओं को महसूस कर सकते है | सर्दी के मौसम में यहां बर्फ की मोटी परत जम जाती है |
चकारता
चकरता में आप दिसंबर के आखिरी से लेकर आप जनवरी महीने के बीच जा सकते है, यहां का स्नोफॉल काफी खूबसूरत है | इसके अलावा, आप यहां से हिमाचल की ओर जा सकते हैं |
मसूरी
मसूरी हिल स्टेशन पर्यटकों की पहली पसंद होती है, यहां आप कैंपटी फाल, भट्टा फाल, माल रोड, जार्ज एवरेस्ट घूमने के लिए जा सकते है | इसकी दिल्ली से दूरी महज 270 किलोमीटर है |
Read also: सस्ता और अच्छा ट्रिप करना चाहते है तो इन तरीकों से बचा सकते हैं पैसे
चंबा
चंबा हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां की हसीन वादियों में हर कोई खो जाता है | यहां दर्शनीय स्थल व मंदिर है और ठहरने के लिए अच्छे होटल भी हैं | पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताने के लिए भी ये जगह परफेक्ट है |

