लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना वायरस की वजह से हम मौज-मस्ती नहीं कर पा रहे है बस बंद कमरों में महीनों तक कैद है | हमारी जिंदगी बेरंग हो गयी है , जहां पहले दूर-दूर घूमने की प्लानिंग बनाते थे अब आस-पास के जगह पर जाने से भी डर रहे हैं। लेकिन घबराने वाली बात कोई नहीं है कोरोनाकाल अभी चल रहा है लेकिन उम्मीद और विश्वास रखिए सब पहले जैसा हो जायेगा | इसलिए हम आपको आज दिल्ली की आसपास की जगहों के बारे में बातएंगे जहां कोरोना काल के बाद मूड फ्रेश करने जा सकते है –
मसूरी
मसूरी दिल्ली से 300 किमी के दूरी पर है।मसूरी में ठंडी हवा, साफ आसमान और खिलखिलाती धूप का मेल-जोल गर्मियों को खूबसूरत बना देता है।आपको बता दे दिल्ली से देहरादून के लिए कई ट्रेनें चलती हैं, जहां से आप मसूरी जा सकते है | यहां आप मसूरी लेक, कैंपटी फॉल्स, के देवभूमि वैक्स म्यूजियम, धनौल्टी, सोहम हेरिटेज एंड आर्ट सेंटर, जार्ज एवरेस्ट के घर, एडवेंचर पार्क, क्राइस्ट चर्च, भट्टा फॉल्स, मॉस फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा, कैमल बैक रोड, जाबरखेत नेचर रिजर्व जगहों पर समय बिता सकते हैं।
शिमला-
शिमला ठंडा मौसम, हरे-भरे देवदार और अंग्रेजों के जमाने की भव्यता से दीवाना बना देती है , यहां गर्मियां भी बेहद ठंडी होती है। शिमला जाने के लिए पहले चंडीगढ़ तक ट्रेन ले सकते हैं, जहां से बस और टैक्सी शिमला तक पहुंचा देगी। शिमला में आप क्राइस्ट चर्च, जाखू हिल, जाखू मंदिर, राष्ट्रपति निवास, काली बारी मंदिर, मॉल रोड, द रिज, टाउन हॉल, गैटी थियेटर, बैंटोनी कैसल, द ग्लेन, गॉर्टन कैसल, अन्नडेल, आर्मी हेरिटेज संग्रहालय, जॉनी का वैक्स संग्रहालय, शिमला विरासत संग्रहालय, हिमाचल राज्य संग्रहालय, समर हिल जगहों पर समय बिता सकते हैं।
नैनीताल
नैनीताल दिल्ली से 300 किलोमीटर की दूरी पर है यहां आकर गर्मियों में सर्दी का अहसास कर सकते है। यहां आने के लिए काठगोदाम तक ट्रेनें हैं, जहां से आपको बस या टैक्सी लेनी है। आनंद विहार ISBT से नैनीताल तक बसें भी मिल जाएगी । आप यहां नैनी झील, नैना चोटी, टिफिन टॉप, स्नो व्यू, इको गुफा बगीचा, बड़ा पत्थर, ठंडी सड़क, बड़ा बाज़ार, राजभवन, नैना देवी मंदिर, पशन देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी, वेधशाला, जी बी पंत हाई अल्टीट्यूड ज़ू जगहों पर समय बिता सकते हैं।
Read also: पैसा कमाने के लालच में मरीजो की सांस को लगाया दांव पर
रानीखेत
रानीखेत में बर्फ से ढके हुए पहाड़ों का नजारा बेहद शानदार है | काठगोदाम से रानीखेत तक कई बसें और टैक्सी चलती हैं। आप यहां रानी झील, रानीखेत गोल्फ कोर्स, असियाना पार्क, मनकामेश्वर मंदिर, हैदाखान बाबा मंदिर, बिंसर महादेव मंदिर, भालू बांध, तारखेत, उपट कालिका मंदिर जगहों पर समय बिता सकते हैं।

